Umang की नई 1kWh Lithium Battery पाए मात्र ₹10,000 में, 5 घंटे में चार्ज और 15 साल की लाइफ

आज के समय में लगभग हर घर में इन्वर्टर बैटरी का इस्तेमाल होता है। बिजली कटौती के दौरान यही बैटरी हमारे घर की लाइट, पंखे और कई जरूरी उपकरणों को चलाने में मदद करती है। लेकिन ज्यादातर घरों में अभी भी पुरानी लेड एसिड बैटरी का उपयोग किया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी समस्या उसका रखरखाव और कम लाइफ होती है। इसी समस्या को देखते हुए अब बाजार में एक नई और किफायती तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जिसका नाम है लिथियम आयन बैटरी। इसी क्षेत्र में अब Umang कंपनी ने एक ऐसी बैटरी लॉन्च की है जो कीमत में भी कम है और टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस है।

Umang 1kWh Lithium Battery price

लेड एसिड बैटरी से क्यों बेहतर है Umang की Lithium Battery

अगर आप अभी भी अपने घर में लेड एसिड बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप जानते होंगे कि इसमें समय-समय पर डिस्टिल वाटर डालना पड़ता है, बैटरी की सफाई करनी पड़ती है और चार्जिंग में भी काफी समय लगता है। इसके अलावा इसकी लाइफ भी ज्यादा नहीं होती। आमतौर पर लेड एसिड बैटरी की लाइफ 500 से 600 साइकल के आसपास होती है और इसे 50% से ज्यादा डिस्चार्ज करना भी सही नहीं माना जाता।

इसके विपरीत Umang की नई Lithium Iron Phosphate (LiFePO4) बैटरी कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होती है। कंपनी के अनुसार इस बैटरी को आप लगभग 95% तक डिस्चार्ज कर सकते हैं और इसकी लाइफ लगभग 3000 से 4500 लाइफ साइकल तक हो सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि सामान्य उपयोग में यह बैटरी लगभग 10 से 15 साल तक आराम से चल सकती है

सबसे अच्छी बात यह है कि इस बैटरी में प्रिज़मैटिक सेल (Prismatic Cells) का उपयोग किया गया है। यह सेल सामान्य सिलेंड्रिकल सेल की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाले और लंबे समय तक चलने वाले माने जाते हैं। इसी वजह से यह बैटरी लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देती है।

केवल 4–5 घंटे में चार्ज, कीमत भी बेहद किफायती

इस बैटरी की एक और खास बात इसका फास्ट चार्जिंग टाइम है। जहां सामान्य लेड एसिड बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 8 से 10 घंटे का समय लग जाता है, वहीं Umang की यह लिथियम बैटरी केवल 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी की लाइफ को सुरक्षित रखने के लिए इसे स्लो चार्जिंग मोड में डिजाइन किया गया है, जिससे बैटरी लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।

अगर कीमत की बात करें तो यहां सबसे बड़ा सरप्राइज मिलता है। जहां एक अच्छी क्वालिटी की लेड एसिड बैटरी लगभग ₹14,000 से ₹15,000 तक आती है, वहीं Umang की 1kWh Lithium Battery केवल ₹10,000 में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत बहुत ही सरल तरीके से तय की है।

1kWh बैटरी – ₹10,000
2kWh बैटरी – ₹20,000
3kWh बैटरी – ₹30,000
5kWh बैटरी – ₹50,000
10kWh बैटरी – ₹1,00,000

यानि आपकी जरूरत के हिसाब से आप अलग-अलग कैपेसिटी की बैटरी खरीद सकते हैं।

5 साल वारंटी और पूरे भारत में डीलर नेटवर्क

Umang कंपनी इस बैटरी पर 5 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है। कंपनी के अनुसार बैटरी के अंदर लगे सेल काफी मजबूत होते हैं और आमतौर पर खराब नहीं होते। बैटरी में जो BMS (Battery Management System) लगा होता है, वही चार्जिंग और डिस्चार्जिंग को कंट्रोल करता है। अगर भविष्य में कभी कोई समस्या आती है तो इसे आसानी से रिपेयर या रिप्लेस किया जा सकता है।

कंपनी के डीलर नेटवर्क की बात करें तो देश के कई शहरों जैसे कानपुर, पटना, लखनऊ आदि में इसके डीलर मौजूद हैं। ग्राहक चाहें तो अपने नजदीकी डीलर से सीधे बैटरी खरीद सकते हैं या फिर कंपनी की वेबसाइट ornatesolar.com पर whatsapp chat या कांटेक्ट करके भी ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद 1 से 2 दिनों के भीतर बैटरी डिस्पैच कर दी जाती है।

इसके अलावा कंपनी ऐसे लोगों के लिए भी अवसर दे रही है जो बैटरी या सोलर प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। इच्छुक लोग Umang के डीलर या डिस्ट्रीब्यूटर बनकर इस नए टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट को अपने क्षेत्र में बेच सकते हैं।

यह भी पढ़े – 👉 UTL Solar Inverter 2kVA Price: जानिए लेटेस्ट कीमत, फीचर्स और बैटरी सपोर्ट

Leave a Comment